औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में किशोरों को अपराध की दुनिया से निकालकर मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से संचालित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ किशोर बाल सुधार गृह के अंदर टीवी चलाकर डांस करते और कथित तौर पर गांजा का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धुएं के बीच मस्ती करते किशोरों का दृश्य सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Video औरंगाबाद जिले के बाल सुधार गृह की है
किशोरों को सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने वाले बाल सुधार गृह में किशोरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो औरंगाबाद जिले के बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) की है। जहां बाल सुधार गृह के अंदर जहां किशोर रहते है वहां खुलेआम टीवी चालू कर डांस करने और गांजा का धुआं उड़ाते वीडियो सामने आई है। किशोर सुधार की दीवार के अंदर नशे के धुआं के साथ मस्ती करने का वीडियो सामने आने के बाद बाल सुधार गृह के अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है। किशोर के हाथों तक मादक पदार्थ गांजा पहुंचा कैसे, किसने सुधारने के बजाय बिगाड़ने का मादक सामग्री पहुंचाई जैसे कई सवाल खड़ा करता है।


जो Video मिला है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद SP को कमिटी के द्वारा बताया गया है – IG विकास वैभव
वायरल वीडियो के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि जो वीडियो मिला है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद एसपी को कमिटी के द्वारा बताया गया है। अगर ऐसी कोई भी संगति पाई जाएगी तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और ऐसा नहीं हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बाल सुधार गृह से 8 बच्चे फरार, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा
रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















