संजय सरावगी ने कहा- राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीट और पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन राहुल गांधी और पूरा विपक्ष चर्चा से बचकर छात्रों के आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा, निराशा और कुंठा की राजनीति कर रहा है तथा युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान का है

बीजेपी ‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान का है। सरकार संसद में जिस नियम के तहत और जितनी देर तक चर्चा करनी हो, उसके लिए पूरी तरह तैयार है। यदि विपक्ष के पास कोई ठोस सुझाव है तो उसे सदन में रखना चाहिए, लेकिन विपक्ष संसद का कामकाज बाधित कर देश का समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की मंशा समाधान निकालने की नहीं, बल्कि भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने की है।

Sanjay Sarawagi 1 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं – संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह सरकार का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने दिनों की चर्चा करते हुए कहा- पेपर लीक कोई नई समस्या नहीं है

प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि पेपर लीक कोई नई समस्या नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी अनेक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लेकिन मोदी सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अनेक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और हाल के समय में तीन महत्वपूर्ण परीक्षाएं सफलतापूर्वक बिना किसी लीक के आयोजित की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के समय शिक्षा का बजट काफी कम था, जबकि आज यह बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। एम्स, आईआईटी, मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या तथा सीटों में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

संजय सरावगी ने कहा- विपक्ष की राजनीति अब विचारों और नीतियों की नहीं, बल्कि ‘अफवाह, अविश्वास और अवसरवाद’ की राजनीति बन गई है

संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष की राजनीति अब विचारों और नीतियों की नहीं, बल्कि ‘अफवाह, अविश्वास और अवसरवाद’ की राजनीति बन गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई विज़न है, न कोई समाधान और न ही युवाओं के भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक एजेंडा। उनका एकमात्र उद्देश्य हर मुद्दे पर सनसनी फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना है।

Sanjay Sarawagi 22Scope News

पटना में छात्र आंदोलन की आड़ में सुनियोजित तरीके से हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस व BJP कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया – BJP प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बुधवार को पटना में छात्र आंदोलन की आड़ में सुनियोजित तरीके से हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। मोटे लट्ठों और पत्थरों के साथ पहुंचे लोग छात्र नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्व थे। पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और भाजपा नेताओं के वाहनों पर भी हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान कर रही है और सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार और देश की जनता विपक्ष की इस अराजक राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी। ‎प्रेसवार्ता में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- छात्रों पर नहीं हो राजनीति, जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...