DM आवास पर उपद्रव मामले की IG विकास वैभव ने की जांच, बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं जाएगा बख्शा

जहानाबाद : राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पदाधिकारी आवास पर हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना को लेकर मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा बैठक की। बैठक में पूरे घटनाक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद आईजी विकास वैभव सीधे डीएम आवास पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी – IG विकास वैभव

निरीक्षण के बाद आईजी विकास वैभव ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित किए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

IG Vikas Vaibhav 2 22Scope News

IG Vikas Vaibhav 3 22Scope News

IG विकास वैभव ने कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है

आईजी विकास वैभव ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

IG Vikas Vaibhav 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यालय का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...