देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और वाहनों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी हथियार के बल पर राहगीरों और वाहनों को रोककर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं – SP प्रवीन पुष्कर

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी हथियार के बल पर राहगीरों और वाहनों को रोककर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहार के बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाझा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय विष्णु यादव को गिरफ्तार किया गया।

Deoghar Police 2 22Scope News

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व रिखिया थाना क्षेत्र से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व रिखिया थाना क्षेत्र से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में रिखिया थाना कांड संख्या 97/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 309(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। देवघर पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Deoghar Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी मामले का खुलासा, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...