Advertisment

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना और राजगीर में 22 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा लेंगे। 16 अगस्त से मशाल यात्रा की शुरुआत होगी।


Bihar State Games 2026 पटना: पटना में पहली बार बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन होने जा रहा है। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) और बिहार सरकार के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में इस बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यभर के करीब पांच हजार महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन की जानकारी बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने पटना के एक प्रेस वार्ता में दी।

Bihar State Games 2026: 16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

अजय कुमार ने बताया कि बिहार राज्य खेल 2026 का औपचारिक शुभारंभ 16 अगस्त को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मशाल यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 5 सितंबर को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में आयोजित होंगी, जबकि 12 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रंगारंग समापन समारोह के साथ खेल महाकुंभ का समापन होगा।


Key Highlights:

  • बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन पहली बार 5 से 12 सितंबर तक होगा।

  • पटना और राजगीर में 22 खेलों की प्रतियोगिताओं में करीब 5 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

  • 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मशाल यात्रा निकलेगी।

  • बिहार ओलंपिक एसोसिएशन और खेल विभाग संयुक्त रूप से करा रहे आयोजन।

  • राज्य के हर जिले की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच।


Bihar State Games 2026: 22 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

बिहार राज्य खेल 2026 में कुल 22 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पटना में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, शूटिंग, वुशु, योगासन और ताइक्वांडो की स्पर्धाएं होंगी।

वहीं राजगीर स्थित बिहार खेल अकादमी में हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बास्केटबॉल, फेंसिंग, रग्बी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पेंटाथलॉन और बॉलिंग को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में राज्य की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

Bihar State Games 2026: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्य स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर बहु-खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य बिहार के हर जिले से उभर रही खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना, खेल संस्कृति को मजबूत करना और ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल 2026 केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि राज्य में खेल उत्कृष्टता की नई शुरुआत है। यह आयोजन बिहार में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार भी जताया। इस अवसर पर बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।

Highlights

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...

युवक की चाकू से गोद कर हत्या, 2 गिरफ्तार, एक फरार,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के खाजेकलां थाना अंतर्गत टिकिया टोली में सोमवार की देर रात को सूरज नाम के युवक की चाकू...