Advertisment

तेजस्वी ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- छात्र अपनी नौकरी व भविष्य के लिए उठा रहे आवाज मिल रही है लाठी

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने बिहार व केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में हर दिन खून खराबा हो रहा है और सरकार सिर्फ भाषण दे रही है। पटना की सड़कों पर छात्र अपनी नौकरी और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे थे लेकिन उन पर लाठी चली और गोली भी चली। तेजस्वी ने सवाल किया कि आखिर कौन जिम्मेदार है और कबतक इसकी इंक्वायरी होगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं या राजा हैं जो जनता के बीच जाना ही नहीं चाहते

तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं या राजा हैं जो जनता के बीच जाना ही नहीं चाहते। एक तरफ राजा और सेवक का भाषण होता है और दूसरी तरफ झुग्गी झोपड़ी पर बुलडोजर चलता है, नौजवानों के सीने पर गोली चलती है और सब्जी फल बेचने वालों को रोड से उठाकर फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना खाली है और रिटायर्ड अधिकारी और भ्रष्टाचार के लोग ही आज बिहार चला रहे हैं। सम्राट चौधरी को गाड़ी बंगला और सुरक्षा मिल गई है इसलिए वे मस्त हैं।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

तेजस्वी का सम्राट पर तंज, कहा- दिनभर मेरा व लालू यादव का नाम जपने से जनता का पेट नहीं भरेगा, काम करना पड़ेगा

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि दिनभर मेरा और लालू यादव का नाम जपने से जनता का पेट नहीं भरेगा, काम करना पड़ेगा। अपराधी पहले गोली चलाते थे अब पुलिस भी छात्र पर गोली चला रही है। अखबार खोलो तो हर दिन बलात्कार, हत्या, डकैती और अपहरण की खबरें मिलती हैं। अंत में उन्होंने कहा कि जब तक जनता खुश नहीं होगी तबतक न नरेंद्र मोदी रहेंगे न सम्राट चौधरी रहेंगे। इसलिए अभी भी समय है सुधर जाइए और जनता की सुनिए।

Tejashwi Yadav 2 1 22Scope News

तेजस्वी का ऐतिहासिक ऐलान, सरकार आने पर छात्र आंदोलन में घायल छात्रों व युवाओं को JP सेनानियों की तर्ज पर देंगे सरकारी नौकरी और पेंशन!

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज एक ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हालिया छात्र आंदोलन में भाजपाई दमन, पुलिसिया अत्याचार और लाठीचार्ज से पीड़ित ऐसे छात्र एवं युवा जो संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए। जिन पर एफआईआर दर्ज हुआ अथवा जो जेल गए है, उन सभी योद्धाओं के लिए हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे व नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हर कदम, हर दम हम साथ खड़े रहेंगे।

Tejashwi Yadav 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के तांडव से कराह रहा है बिहार

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...