Advertisment

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को मिलेंगे 3 नए पार्क

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों किदवईपुरी, मीठापुर और पाटलिपुत्र में अत्याधुनिक पार्क विकसित किए जाएंगे। लगभग 4.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ये पार्क केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नागरिकों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का एक नया सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध कराएंगे।

प्रत्येक पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा – बुडको अधिकारी

बुडको अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां आकर्षक तालाब, सेल्फी प्वाइंट, योगा शेड, सुंदर लैंडस्केपिंग, बैठने की सुविधाएं और हरित वातावरण विकसित किया जाएगा, ताकि लोग मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले सकें। मीठापुर में बनने वाला पार्क 138 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा, जबकि किदवईपुरी में 36 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा पार्क विकसित किया जाएगा।

पाटलिपुत्र पार्क बनेगा विशेष आकर्षण का केंद्र

पाटलिपुत्र में बनने वाला पार्क अपनी आधुनिक और आकर्षक सुविधाओं के कारण राजधानी का प्रमुख आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है। लगभग 1.22 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले इस पार्क में भव्य वाटर फाउंटेन, सुव्यवस्थित वॉकिंग पाथवे, हाई-मास्ट लाइटिंग और आकर्षक हरित सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में खेल सकें और उनका शारीरिक विकास भी हो सके।

बिहारी पारंपरिक की दिखेगी झांकी लगाए जाएंगे मिथिला पेंटिंग

वहीं पाटलिपुत्र में बनने वाले पार्क में बिहारी पारंपरिक की झांकी भी दिखेगी। पार्कों के सुंदरता के लिए मधुबनी पेंटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क को 1.22 करोड़ रुपए की लागत से 32 मीटर लंबा व 17 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।

क्या कहते हैं स्थानीय निवासी

वहीं पाटलिपुत्र निवासी विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार में प्राकृतिक का काम तेजी से किया जा रहा है। चाहे शहर को प्रदूषणरहित बनाने के लिए वाटर स्प्रिंकलर हो या फिर इवी गाड़ियों का परिचालन अब मुहल्लों में ग्रीनरी पार्क का निर्माण किया जा रहा है इससे स्थानीय लोगों को मॉर्निग वॉक व शाम में टहलने में बेहद सुखदायक अनुभव देगा। जबकि मीठापुर निवासी मनीष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं के फिटनेस पर लगातार काम कर रही है। राजधानी के मरीन ड्राइव के समीप बॉयो डाईवर्सिटी पार्क का निर्माण व अन्य कई काम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- NDA की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...