Advertisment

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थन में जारी किए गए वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड बताया था। इस बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

MLC नीरज कुमार ने पटना के शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करायी FIR

जदयू के मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता चंदन सिंह समेत पार्टी के कई नेता शास्त्री नगर थाने पहुंचे और प्रशांत किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शास्त्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जदयू का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में भ्रामक और निराधार बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

Neeraj Kumar 1 22Scope News

मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि जनता को भ्रमित करने और एक वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास है – पार्टी नेता

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि जनता को भ्रमित करने और एक वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इसी आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मतदान से ठीक पहले इस विवाद ने बांकीपुर उपचुनाव की सियासत गरमा गई है। बांकीपुर उपचुनाव में मतदान से पहले दर्ज हुई इस एफआईआर ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और इस विवाद के राजनीतिक असर पर बनी हुई है।

Neeraj Kumar 2 22Scope News

Neeraj Kumar 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की वोट करने की अपील

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...