बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों पर जाने लगे EVM मशीन

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी 30 जुलाई को मतदान होना है। जिसके लिए मतदान कर्मियों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को डिस्पैच सेंटर से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

सभी EVM मशीनों को तय प्रक्रिया के तहत सील करके सुरक्षित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाया गया है – प्रशासन

प्रशासन के अनुसार, सभी ईवीएम मशीनों को तय प्रक्रिया के तहत सील करके सुरक्षित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाया गया है। मतदान में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो अपने अपने बूथों पर पूरी प्रक्रिया संभालेंगे। सुरक्षा के लिहाज से बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों समेत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Bankipur Voting 1 22Scope News

Bankipur Voting 2 22Scope News

प्रशासन ने कहा- मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा

वहीं प्रशासन ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bankipur Voting 3 22Scope News

Bankipur Voting 4 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा, बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...