RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब सात हजार रुपए मूल्य का रेल सिग्नल का 12 कोर केबल बरामद किया गया है।

RPF की तरफ से रेल संपत्ति सुरक्षा एवं अपराध निरोधक अभियान चलाया जा रहा है

आपको बता दें कि कल यानी 29 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के सहायक उप निरीक्षक नंद किशोर सिंह, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा और आरपीएफ पोस्ट छपरा के सहायक उप निरीक्षक ब्रिज सुंदर संयुक्त रूप से मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 और मालगोदाम रैक साइडिंग क्षेत्र में रेल संपत्ति सुरक्षा एवं अपराध निरोधक अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीम ने मालगोदाम रैक साइडिंग के जिरादेई छोर की ओर दो संदिग्ध व्यक्तियों को अपने गले में रेल सिग्नल केबल लपेटकर ले जाते देखा। संदेह होने पर दोनों की घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Siwan Rail Police 1 22Scope News

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से रेल सिग्नल का 12 कोर केबल दो टुकड़ों में बरामद हुआ

वहीं तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से रेल सिग्नल का 12 कोर केबल दो टुकड़ों में बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी केबल के संबंध में कोई वैध स्वामित्व या कब्जे का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें आरपीएफ अभिरक्षा में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनीय गांव निवासी उमेश साह तथा गुठनी थाना क्षेत्र निवासी विजय राजभर के रूप में हुई है।

बरामद रेल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 7 हजार रुपए – RPF

आरपीएफ का कहना है कि बरामद रेल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग सात हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान में रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा-3 के तहत मुकदमा संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

Siwan Rail Police 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...