Advertisment

झारखंड वासियों को गर्मी से राहत बरकरार, इतने दिनों तक कई जगहों पर होगी बारिश

रांची : झारखंड वासियों को गर्मी से राहत बरकरार- झारखंड में तपती गर्मी से  आम जनमानस को अभी राहत मिलेगी.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार

आने वाले कुछ दिन और झारखंड वासियों को गर्मी नहीं सताएगी.

झारखंड में तीन सिनेप्टिक फीचर है, जो यहां के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं.

पहला दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है

जिसका प्रभाव झारखंड में पड़ रहा है.

दूसरा पंजाब से झारखंड क्रॉस करते हुए बांग्लादेश तक टर्फ लाइन बना हुआ है.

इसका प्रभाव भी झारखंड पर देखा जा रहा है.

तीसरा दक्षिणी अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है.

जिसके प्रभाव से 6 मई को उस क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा और यह विस्तार होते हुए गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. जिसका प्रभाव भी आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिल सकता है.

मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि 4, 5 और 6 मई को राज्य के दक्षिणी भाग रांची से सटे मध्य भाग और संथाल के इलाकों में गरज और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 7 और 8 मई को राज्य के संथाल कोल्हान और मध्य भाग में वज्रपात और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.

जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग को छोड़कर सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड की गई है. जिस कारण आम जनों को गर्मी से राहत मिलते हुए दिख रही है और यह क्रम कुछ दिन और झारखंड में बरकरार रहेगा.

रिपोर्ट: मुर्शिद आलम

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...