JSSC Clerk Recruitment 2026: 836 लिपिक पदों की भर्ती रद्द, नई Rules के तहत फिर जारी होगा विज्ञापन

झारखंड सरकार ने 836 लिपिक पदों की JSSC भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। नई नियुक्ति नियमावली के तहत अब दोबारा अधियाचना भेजी जाएगी और नया विज्ञापन जारी होगा।


JSSC Clerk Recruitment 2026 रांची: झारखंड सरकार ने वर्ष 2023 और 2024 में निकाली गई 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया को शुक्रवार को रद्द कर दिया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचना वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है।

अब इन पदों पर नियुक्ति नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली के तहत की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों से नई अधियाचना लेकर JSSC को भेजी जाएगी, जिसके बाद नया भर्ती विज्ञापन जारी होगा।

JSSC Clerk Recruitment 2026:इन विभागों में होनी थी 836 पदों पर नियुक्ति

रद्द की गई भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिकों की नियुक्ति प्रस्तावित थी:

  • आवास विभाग
  • खान एवं भूतत्व विभाग
  • श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग
  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

कार्मिक विभाग ने पहले इन चारों विभागों से सहमति मांगी थी। विभागों की सहमति मिलने के बाद ही अधियाचना वापस लेने का निर्णय लिया गया।


Key Highlights:

  • सरकार ने 836 लिपिक पदों की पुरानी भर्ती प्रक्रिया रद्द की।

  • कार्मिक विभाग ने JSSC को भेजी गई अधियाचना वापस ली।

  • चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में होनी थी नियुक्ति।

  • नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली के तहत फिर जारी होगा विज्ञापन।

  • अन्य विभागों के लिए भी नई नियमावली के आधार पर भर्ती होगी।


JSSC Clerk Recruitment 2026:नई नियमावली के तहत फिर निकलेगा विज्ञापन

हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दी है। इसी नियमावली के अनुरूप अब भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। सरकार का उद्देश्य नई व्यवस्था के अनुसार पारदर्शी और एकरूप भर्ती प्रक्रिया लागू करना है।

सूत्रों के अनुसार, केवल इन चार विभागों ही नहीं बल्कि अन्य विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी नई नियमावली के तहत लिपिक पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

JSSC Clerk Recruitment 2026:अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

836 पदों के लिए पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। अब इच्छुक अभ्यर्थियों को JSSC की ओर से नई नियमावली के तहत जारी होने वाले ताजा विज्ञापन का इंतजार करना होगा। नई अधियाचना मिलने के बाद आयोग भर्ती कार्यक्रम, पात्रता, आयु सीमा और आवेदन तिथि की घोषणा करेगा।

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...