प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने सिकरहना पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को पुल से छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल उसे तलाशा नहीं जा सका।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला

आपको बता दें कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड-6 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Motihari Maut 1 22Scope News

Motihari Maut 2 22Scope News

यह भी पढ़े : फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...