Best GPS in Jharkhand
Advertisment

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव में पसरा मातम

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी बद्री मांझी की पत्नी सुंदरी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुंदरी देवी शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान गांव के पास स्थित आहर के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं।

काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की

आपको बता दें कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान आहर के पानी में उनका शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना नौबतपुर थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Naubatpur 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...