रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद फरार, पुलिस जांच में जुटी।
Ranchi Crime रांची: रांची में चेन छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को शहर के पंडरा और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
Ranchi Crime:एलएन मिश्रा कॉलोनी में महिला से 12 ग्राम सोने की चेन छीनी
पहली घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी, इटकी रोड में हुई। जानकारी के अनुसार सुजाता बाला अपनी बच्ची को स्कूल बस से लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले से करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
घटना के बाद महिला के पति श्रीकांत प्रसाद ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार एलएन मिश्रा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। इस मामले में पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
Key Highlights
रांची में एक ही दिन महिलाओं से चेन छिनतई की दो घटनाएं।
पंडरा के एलएन मिश्रा कॉलोनी में महिला से करीब 12 ग्राम सोने की चेन छीनी गई।
जगन्नाथपुर के हेसाग में भी बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना।
पंडरा ओपी में शिकायत दर्ज, दूसरे मामले की जांच जारी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
Ranchi Crime:हेसाग में भी महिला बनी चेन स्नैचरों का शिकार
दूसरी घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे हुई। एक महिला घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
Ranchi Crime:लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में बढ़ोतरी से महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Highlights



















