जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने वार्ता की पहल की है। गुरुवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल और मंत्रियों की समिति के बीच बातचीत होगी।
Jharkhand Student Protest रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बातचीत की पहल की है। बुधवार शाम करीब चार बजे सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और मुख्यमंत्री की ओर से वार्ता का प्रस्ताव छात्रों के सामने रखा।
छात्रों की ओर से देर रात रविन्द्र कुमार पासवान ने जानकारी दी कि गुरुवार को आंदोलनकारी छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ वार्ता करेगा। इस बैठक से आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
Jharkhand Student Protest: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय वार्ता समिति
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बातचीत के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, श्रम मंत्री संजय सिंह यादव तथा विकास आयुक्त अजय सिंह को शामिल किए जाने की चर्चा है।
हालांकि, समिति के गठन को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना या पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में समिति की अंतिम संरचना पर औपचारिक पुष्टि का इंतजार है।
Key Highlights:
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा।
सरकार की ओर से वार्ता का प्रस्ताव लेकर पहुंचे सदर एसडीओ और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर।
गुरुवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ करेगा वार्ता।
चार मंत्रियों और एक वरिष्ठ अधिकारी की समिति बनने की चर्चा।
समिति गठन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं।
Jharkhand Student Protest: वार्ता पर टिकी छात्रों और अभ्यर्थियों की निगाहें
जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों की लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। अब सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि बातचीत सकारात्मक रहती है, तो लंबे समय से जारी आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।
Highlights



















