Advertisment

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों में वार्ता, 10 अगस्त का विधानसभा घेराव टला नहीं

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग पत्र सौंपा, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव तय।


JPSC JSSC Protest रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया। सरकार की आपत्ति के बाद छात्रों ने अपनी 11 सदस्यीय वार्ता कमेटी से तीन गैर-छात्र सदस्यों को हटा दिया। इसके बाद सरकार की ओर से भी बातचीत में देरी नहीं हुई।

शाम करीब 7:50 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बंद कमरे में वार्ता शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक रात 9:30 बजे समाप्त हुई। वार्ता में मंत्रियों ने छात्रों की मांगें सुनीं और उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

JPSC JSSC Protest: छात्रों ने सरकार को सौंपा मांग पत्र

बैठक में शामिल छात्र प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने बताया कि छात्रों की ओर से सरकार को मांग पत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने आश्वस्त किया है कि छात्रों की सभी मांगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा।

रविंद्र पासवान के अनुसार, सरकार की ओर से यह भी माना गया कि छात्रों का मुद्दा सिर्फ वर्तमान पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि छात्रों का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है।

छात्र प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। तब तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन जारी रहेगा।

JPSC JSSC Protest: वार्ता के बाद चार मंत्री पहुंचे CM आवास

छात्रों के साथ वार्ता के बाद चारों मंत्री सीधे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैठक की जानकारी दी। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है। छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखी हैं और सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी कहा कि छात्रों के साथ अच्छी बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री को वार्ता की पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर दूसरे दौर की वार्ता भी हो सकती है।

वार्ता में JPSC से जुड़े कुछ तकनीकी मामलों को भी छात्रों की ओर से उठाया गया। सरकार की ओर से छात्रों से इन मुद्दों को लिखित रूप में देने को कहा गया है, ताकि उन पर आगे विचार किया जा सके।


Key Highlights

  1. JPSC JSSC परीक्षाओं को लेकर 14 दिन बाद सरकार और छात्रों के बीच वार्ता हुई।

  2. छात्रों की 11 सदस्यीय कमेटी से तीन गैर-छात्र सदस्यों को हटाया गया।

  3. छात्रों ने सरकार को अपनी मांगों का लिखित मांग पत्र सौंपा।

  4. मांगों पर ठोस फैसला नहीं होने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी।

  5. मुख्यमंत्री ने छात्रों के सुझाव लेकर बड़े सुधार की दिशा में काम करने की बात कही।


JPSC JSSC Protest: CM हेमंत सोरेन बोले, सरकार कर रही बड़े सुधार की तैयारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा में छात्रों के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि छात्रों को सरकार के सामने अपने सुझाव रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार छात्रों की समस्याओं को समझना चाहती है और उनका समाधान करना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रांची के छात्रों के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्र-छात्राओं के सुझाव भी महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार सभी जिलों के छात्रों से राय और सुझाव प्राप्त करेगी। इसके बाद राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं से सुझाव लेकर समयबद्ध तरीके से जरूरी सुधार और सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

वार्ता की टाइमलाइन

  • शाम 5 बजे: छात्रों ने जिला प्रशासन को नई वार्ता टीम की जानकारी दी।
  • शाम 6 बजे: सरकार की ओर से बातचीत के लिए पहल शुरू हुई।
  • शाम 7:23 बजे: चार मंत्री स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे।
  • शाम 7:45 बजे: एसडीओ छात्रों के प्रतिनिधियों को लेकर स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे।
  • शाम 7:50 बजे: सरकार और छात्रों के बीच बंद कमरे में वार्ता शुरू हुई।
  • रात 9:30 बजे: पहले दौर की वार्ता समाप्त हुई।

Highlights

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...

Jharkhand High Court: JTET पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव को Show...

झारखंड हाईकोर्ट ने JTET के आयोजन में देरी पर शिक्षा सचिव को Show Cause नोटिस जारी किया। बोकारो की लापता बच्ची मामले में CBI...

Deoghar Airport Update: सावन में बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या, 30%...

 सावन में बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से देवघर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही 30.82% बढ़ी। कई नई उड़ानों से कनेक्टिविटी...