लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती को क्यों लगा खैनी ?

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में क्या है इसके रिसर्च में जुट जाता है और इसी बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की नाकाम कोशिश करने लगता है। ताजा मामला राष्ट्रीय जनता दल का है, आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सीएम सम्राट चौधरी पर बेहद ओछा और मनगढ़ंत आरोप लगाया है। प्रियंका ने एक्स पर सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो पोस्ट और इसके जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि सीएम तंबाकू खा रहे हैं…

इस झूठे और बेबुनियाद आरोप के सामने आते ही आरजेडी की राजनीतिक समझ और उनके चश्मे के नंबर पर सवाल उठने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कि असली सच्चाई क्या है और क्यों आरजेडी का यह वार खुद उसी पर भारी पड़ गया है ।

खैनी नहीं भाई, लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी !

आरजेडी के नेताओं को अपनी आंखों का इलाज तुरंत करवा लेना चाहिए, क्योंकि जिसे वो तंबाकू या खैनी समझ रहे हैं, वो असल में लौंग  है। जी हां, वही लौंग जो भारतीय रसोइयों की शान है और जिसे सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।

लगातार जनसभाएं करने, जनता के बीच रहने और दिन-रात भाषण देने की वजह से अक्सर नेताओं का गला बैठ जाता है। सम्राट चौधरी अपने गले को साफ रखने, आवाज को बुलंद बनाए रखने और थकावट दूर करने के लिए मुंह में लौंग रखते हैं। लेकिन लगता है कि आरजेडी के नेताओं को हर चलती हुई चीज में सिर्फ बुराई ही नजर आती है। मर्यादा की ‘लौंग’ और तंबाकू का फर्क समझने के लिए जो राजनीतिक संस्कार चाहिए, उसकी आरजेडी में भारी कमी दिखती है।

जिन्हें खुद लगा है ‘घोटाले और जंगलराज का नशा‘

सीएम सम्राट चौधरी की एक अच्छी आदत पर कीचड़ उछालने वाले आरजेडी को आज पूरा बिहार याद दिला रहा है कि असल में नशे की आदी कौन सी पार्टी रही है। आरजेडी को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने अतीत के काले पन्नों को पलटकर देख लेना चाहिए:

  • ‘जंगलराज‘ का नशा: बिहार की जनता आज तक नहीं भूली है कि किसके शासनकाल में बिहार को अपराध, रंगदारी और ‘जंगलराज’ का जानलेवा नशा चढ़ाया गया था।
  • भ्रष्टाचार और घोटालों का नशा: जो पार्टी खुद चारा घोटाले से लेकर ‘नौकरी के बदले जमीन’ लिखवाने जैसे घोटालों के आकंठ नशे में डूबी हो, उसके मुंह से नैतिकता की बातें शोभा नहीं देतीं।
  • परिवारवाद का नशा: सत्ता को सिर्फ एक परिवार की बपौती समझने का नशा ही है, जिसके कारण आरजेडी के बड़े-बड़े नेता आज कोर्ट और कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।

जो खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे हैं, वे आज एक कर्मठ और जनता के बीच रहने वाले नेता की ‘लौंग’ खाने की आदत पर राजनीति कर रहे हैं। यह आरजेडी की हताशा को साफ दर्शाता है।

लोकप्रियता से घबराया विपक्ष

सम्राट चौधरी आज बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सिर पर बिहार के गौरव की पगड़ी बांधकर जब वो जनता के बीच निकलते हैं, तो विपक्ष के खेमे में खलबली मच जाती है। आरजेडी उनकी राजनीतिक ताकत और जनता में बढ़ती लोकप्रियता का मुकाबला नीतियों के दम पर नहीं कर पा रही है, इसीलिए अब ऐसे घटिया पर्सनल अटैक पर उतर आई है।

दिमाग साफ करने के लिए आरजेडी भी खाए ‘लौंग‘

आरजेडी की इस ओछी और स्तरहीन राजनीति का जवाब बिहार की जनता वक्त आने पर अपने वोटों से जरूर देगी। बहरहाल, हमारी आरजेडी के नेताओं को यही सलाह है कि अगली बार किसी पर झूठा आरोप लगाने से पहले, मुंह में एक ‘लौंग’ दबा लें। इससे उनकी जुबान भी साफ रहेगी और शायद बंद पड़ा दिमाग भी काम करना शुरू कर दे ।

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...