UPSC Exam Calendar 2023: यूपीएससी ने जारी किया नया कैलेंडर, यहां जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी

UPSC Exam Calendar 2023: यूपीएससी (UPSC) ने वर्ष 2022-23 के लिए परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सभी प्रमुख परीक्षाओं (Exam) का कार्यक्रम साझा किया गया है. जिसमें एनडीए, सीडीएस, सीएमएस और अन्य परीक्षा ली जायेगी. अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ले सकते हैं.

5 जून को होगी यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2023 का परीक्षा कैलेंडर हर साल की तरह ही जारी किया गया है, ताकि यूपीएससी के उम्मीदवारों को अगले साल की परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून, 2022 को आयोजित की जाएगी. पिछले दो साल कोविड-19 के कारण खराब रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग को भी बार-बार कैलेंडर में भी फेरबदल करना पड़ा था. हालांकि, इस बार कोविड-19 महामारी के खौफ वाला ऐसा कोई माहौल नहीं है.

28 मई को UPSC Prelims 2023 का आयोजन

उम्मीदवारों को अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए. हालांकि, हम आप तक संबंधित खबरें पहुंचाते रहेंगे. कैलेंडर पर नजर मारने पर पता चलता है कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा कार्यक्रम, सीएमएस और अन्य को उनकी कोरोना से पहले वाली समय-सीमा में बहाल कर दिया गया है. कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा, जबकि इसका नोटिफिकेशन फरवरी में ही उपलब्ध करा दिया गया है. यूपीएससी की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सूची और अधिसूचनाओं की तारीखें नीचे साझा की गई हैं.

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा का नामअधिसूचनाआवेदन शुरूपरीक्षा की तारीख
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स-2023)सितंबर 14, 2022अक्तूबर 4, 2022फरवरी 19, 2023
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा-2023सितंबर 21, 2022अक्तूबर 11, 2022फरवरी 19, 2023
सीआईएसएफ एसी (EXE) एलडीसीई-2023नवंबर 30, 2022दिसंबर 20, 2022मार्च 12, 2023
यूपीएससी एनडीए, एनए-1 एग्जाम-2023दिसंबर 21, 2022जनवरी 10, 2023अप्रैल 16, 2023
यूपीएससी सीडीए-1 एग्जाम-2023दिसंबर 21, 2022जनवरी 10, 2023अप्रैल 16, 2023
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स-2023)फरवरी 1, 2023फरवरी 21, 2023मई 28, 2023
भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षाफरवरी 1, 2023फरवरी 21, 2023मई 28, 2023
आईएस,आईएसएस परीक्षा-2023अप्रैल 19, 2023मई 9, 2023जून 23, 2023
यूपीएससी ईएसई मेंस-2023––जून 25, 2023
कंबाइंड मेडिकल सर्विस (यूपीएससी सीएमएस-2023)अप्रैल 26, 2023मई 16, 2023अगस्त 6, 2023
यूपीएससी एनडीए, एनए-2 एग्जाम-2023मई 17, 2023जून 6, 2023सितंबर 3, 2023
यूपीएससी सीडीए-2 एग्जाम-2023मई 17, 2023जून 6, 2023सितंबर 3, 2023

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...