झारखंड सरकार ने JSSC CGL सहित JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 342 अफसर, 64 CDPO, 56 फूड सेफ्टी अफसर और 1975 कर्मियों की नौकरी संकट में।
JPSC Exam Cancelled रांची: झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 10/2023 सहित टीडीपीएल के पूर्ण या आंशिक रूप से शामिल रहने वाली जेपीएससी की 21 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। रद्द की गयी परीक्षाओं में जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है। इस परीक्षा में सफल होकर 342 अधिकारी वर्तमान में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। परीक्षाएं रद्द होने के बाद इन अधिकारियों की नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है।
इसके अलावा जेपीएससी की जिन परीक्षाओं के आधार पर 64 सीडीपीओ और 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति हुई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, जेएसएससी सीजीएल के माध्यम से नियुक्त 1975 कर्मियों की नौकरी भी अब दांव पर है।
एक दिन पहले हुई कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद 18 अगस्त की देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। सरकार ने सीआईडी और एसआईटी जांच में सामने आये तथ्यों तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह फैसला लिया है।
JPSC Exam Cancelled:23 परीक्षाओं की सीआईडी जांच का आदेश
सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी 23 परीक्षाओं की जांच सीआईडी से कराने का भी आदेश दिया है। इन परीक्षाओं में वर्ष 2010 से 2022 तक आयोजित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।
सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का आग्रह झारखंड हाईकोर्ट से करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन भी किया जायेगा।
JPSC Exam Cancelled:अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में बनेगी परीक्षा सुधार कमेटी
परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी में अन्य अधिकारियों के अलावा किसी प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जायेगा।
कमेटी को परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देते हुए अगले दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी। सरकार का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और अनियमितताओं पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना है।
JPSC Exam Cancelled:JPSC की ये 21 परीक्षाएं हुईं रद्द
विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक अधिकारियों के पद 09/2025
सहायक निदेशक और वरीय साइंटिफिक अफसर बैकलॉग 10/2025
सहायक निदेशक और वरीय साइंटिफिक अफसर रेगुलर 11/2025
ड्रग इंस्पेक्टर 12/2025
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बैकलॉग 02/2026
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता बैकलॉग 03/2026
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता रेगुलर 04/2026
मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर सुपर स्पेशलिस्ट 07/2026
सिविल जज जूनियर डिविजन 22/2023
सहायक वन संरक्षक 03/2024
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर 04/2024
एपीपी बैकलॉग 05/2025
एपीपी रेगुलर 06/2025
सिविल सेवा परीक्षा 2025 रेगुलर 01/2026
सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 2025 05/2026
सिविल सेवा बैकलॉग 2023 06/2026
फूड सेफ्टी ऑफिसर 18/2023
सीडीपीओ 21/2023
सिविल सेवा परीक्षा 2023 01/2024
छठी लिमिटेड उपसमाहर्ता परीक्षा 11/2018
झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 08/2015
Key Highlights
झारखंड सरकार ने JSSC CGL समेत JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में सफल 342 अधिकारियों की नौकरी पर संकट।
64 CDPO और 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्तियां भी प्रभावित होने की आशंका।
JSSC CGL से नियुक्त 1975 कर्मियों का भविष्य भी फैसले से प्रभावित हुआ है।
23 परीक्षाओं की CID जांच और परीक्षा सुधार के लिए अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।
JPSC Exam Cancelled:इन 23 परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच
सीआईडी जांच के दायरे में फूड एनालिस्ट 05/2025, उपनिदेशक प्रोसिक्यूशन 03/2025, प्रोजेक्ट मैनेजर 04/2025, फैक्ट्री इंस्पेक्टर 01/2025, बॉयलर इंस्पेक्टर 02/2025, निदेशक 07/2025, पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा 06/2013, सिविल जज जूनियर 10/2015, सिविल जज जूनियर विशेष 11/2015, स्वॉयल कंजर्वेटर 12/2015, सहायक निदेशक कृषि 03/2015, सहायक निदेशक कृषि बैकलॉग 04/2015, फूड सेफ्टी ऑफिसर 01/2016, डेंटिस्ट बेसिक कैडर 02/2016, सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 27/2017, कमर्शियल टैक्स लिमिटेड परीक्षा 10/2010, सिविल सेवा परीक्षा 2016 23/2016, जियोलॉजिस्ट और केमिस्ट रेगुलर 01/2017 व 02/2017, एपीपी 03/2018, सिविल जज जूनियर रेगुलर 12/2018, संयुक्त असिस्टेंट इंजीनियर 05/2019, सिविल सर्विस परीक्षा 2021 01/2021 और डेंटल डॉक्टर रेगुलर 01/2022 शामिल हैं।
Highlights



















