शांतिपूर्ण चुनाव नहीं, निष्पक्ष चुनाव करवाना है हमारा दायित्व, ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के बाद पतरातू में जिला परिषद का चुनाव स्थगित

पतरातू में जिला परिषद का चुनाव स्थगित, मात्र एक प्रत्याशी कुमार निशांत ने किया था नामांकन  

Ramgadh– रामगढ़ जिले के पतरातू में जिला परिषद का स्थगित, चुनाव आयोग ने की इसकी घोषणा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने कहा है कि जिला परिषद के चुनाव के लिए कुल 10 लोगों ने फार्म की खरीद की थी, लेकिन नामांकन मात्र कुमार निशांत के द्वारा किया गया. ऑब्जर्वर और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार कुमार निशांत ने लोगों पर दवाब बनाकर नामांकन करने से रोका था और अंतिम दिन उसने अपना नामांकन दाखिल किया. इस प्रकार वह अपनी जीत को सुनिश्चित मान कर चल रहा था. लेकिन चुनाव आयोग की जिम्मेवारी मात्र शांतिपूर्ण चुनाव करवाना ही नहीं है, हमारी जिम्मेवारी निष्पक्ष चुनाव करवाने की है.  चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद अब यह साफ हो गया है कि इस जिला परिषद में अब चुनाव स्थगित हो गया है, अब यहां अलग से चुनाव करवाया जाएगा.

विधायक अंबा प्रसाद ने चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद

Amba prasad 22Scope News चुनाव आयोग  की इस घोषणा का विधायक अंबा प्रसाद ने स्वागत किया है.

अंबा प्रसाद ने कहा है कि कुमार निशांत आजसू से समर्थक है और उसके द्वारा लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की जा रही थी, चुनाव आयोग ने सही समय पर उचित फैसला लेकर लोकतंत्र को बचा लिया है.

रिपोर्ट-शाहनवाज

आचार संहिता उल्लघंन मामले में प्रदीप यादव बरी

आखिर बाइक की सवारी से बच क्यों रहे हैं औरंगाबाद में लोग, क्या है इस खौफ की वजह

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...