Ranchi Crime: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी

 रांची के अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।


Ranchi Crime रांची:रांची के अशोक नगर निवासी डॉ दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई से डॉक्टर के मोबाइल पर एक नंबर से लगातार फोन और मिस्ड कॉल आने लगे। पहली कॉल रात करीब 12:45 बजे आयी। उसी रात आरोपी की ओर से करीब 42 बार फोन और मिस्ड कॉल किये गये। शुरुआत में कॉल करने वाले ने डॉक्टर की पैतृक जमीन खरीदने में रुचि होने की बात कही और इसके बाद परिवार तथा जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Ranchi Crime: पत्नी से भी जमीन को लेकर ली जानकारी

आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर की पत्नी से भी फोन पर बातचीत की और अरगोड़ा के पास स्थित जमीन के संबंध में जानकारी ली। 31 जुलाई को भी उसी नंबर से करीब 22 कॉल और मिस्ड कॉल आने की बात शिकायत में कही गयी है। शिकायत में बताया गया है कि 2 अगस्त को आरोपी ने डॉक्टर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने धमकाते हुए कहा कि गोली मारने पर ही बात समझ में आयेगी। इसके बाद करीब एक घंटे तक लगातार फोन आते रहे। डॉक्टर ने दो अन्य कॉल की बातचीत रिकॉर्ड होने की बात भी पुलिस को बतायी है।


Key Highlights

  • अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी।

  • आरोपी ने लगातार फोन और मिस्ड कॉल कर डॉक्टर और उनके परिवार से जमीन की जानकारी ली।

  • 2 अगस्त को फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

  • डॉक्टर की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

  • पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर रही है।


Ranchi Crime: सफाईकर्मी से लिया था डॉक्टर का नंबर

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर का मोबाइल नंबर सिसई के एक सफाईकर्मी से लिया था। पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करायी गयी है। अब पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। डॉ दुर्गा चरण सिन्हा ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले में सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...