Bank Strike September 2026 :सितंबर में दो बार बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होगा Banking कामकाज

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सितंबर में दो चरणों में देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। 11 सितंबर और 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।


Bank Strike September 2026 रांची: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने पांच दिवसीय बैंकिंग, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि सरकार वार्ता के लिए आगे नहीं आती है, तो सितंबर में बैंकिंग कामकाज दो अलग-अलग मौकों पर प्रभावित होगा।

यूएफबीयू के संयुक्त संयोजक एमएल सिंह और मनीष सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर सितंबर में प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी दी है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

Bank Strike September 2026:11 सितंबर को पहली हड़ताल

यूनियन की ओर से 11 सितंबर को पहली देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। 11 सितंबर शुक्रवार को पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंकिंग कामकाज लगातार प्रभावित हो सकता है। गणेश चतुर्थी के कारण 14 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यूनियनों ने सरकार से मांगों पर बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। उनका कहना है कि वार्ता नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।


Key Highlights

  • सितंबर में दो चरणों में देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान।

  • पहली हड़ताल 11 सितंबर को प्रस्तावित है।

  • 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल होगी।

  • चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग कामकाज पर बड़ा असर पड़ सकता है।

  • आठ प्रमुख बैंकिंग यूनियनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।


Bank Strike September 2026:28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंक बंद

सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है।

इस तरह लगातार कई दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। हालांकि हड़ताल से पहले सरकार और बैंक यूनियनों के बीच वार्ता होने पर आगे की स्थिति बदल सकती है।

Bank Strike September 2026:आठ बैंकिंग यूनियनों का समर्थन

प्रस्तावित आंदोलन को देश की प्रमुख बैंकिंग यूनियनों का समर्थन मिला है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीएएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी ने भी आंदोलन का समर्थन किया है।

आंदोलन के प्रथम चरण में गुरुवार को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची में शाम 5:15 बजे प्रधान टावर के समीप बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

 

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...