CID Jharkhand: खूंटी में 22.46 लाख के फर्जी वेतन घोटाले की CID जांच, सातवां जिला रडार पर

 खूंटी के स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन में 22.46 लाख रुपये की फर्जी वेतन निकासी की CID जांच शुरू हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार है।


CID Jharkhand रांची: जिला कोषागारों से फर्जी वेतन निकासी के मामलों में अब खूंटी भी सीआइडी के रडार पर आ गया है। स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन दो में 22.46 लाख रुपये की अवैध वेतन निकासी के मामले की जांच अब सीआइडी करेगी।

CID Jharkhand:फर्जी अस्थायी ID बनाकर तैयार किया गया वेतन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी लेखापाल सिपाही शुभम कुमार ने सिस्टम में छेड़छाड़ कर फर्जी अस्थायी आईडी बनायी थी। आरोप है कि 2019 से 2021 के बीच करीब 28 किस्तों में 22.46 लाख रुपये का अवैध वेतन तैयार किया गया।

CID Jharkhand:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

शुभम कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसका सहयोगी सिपाही अजीत कुमार फरार है। सीआइडी उसकी गिरफ्तारी के साथ अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Key Highlights

  • खूंटी में 22.46 लाख रुपये की अवैध वेतन निकासी।
  • सीआइडी ने केस टेकओवर कर जांच शुरू की।
  • शुभम कुमार गिरफ्तार, अजीत कुमार फरार।
  • करीब 28 किस्तों में रकम निकाले जाने का आरोप।
  • खूंटी कोषागार घोटाले की जांच वाला सातवां जिला बना।

CID Jharkhand:फर्जी निकासी में खूंटी बना सातवां जिला

खूंटी थाने में 21 मई 2026 को कोषागार पदाधिकारी शिव कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सीआइडी ने केस टेकओवर कर इसे कांड संख्या 15 2026 के रूप में री रजिस्टर किया है।

बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, रांची, रामगढ़ और देवघर के बाद खूंटी सातवां जिला है जहां कोषागार से फर्जी वेतन निकासी के मामले की जांच सीआइडी कर रही है। बोकारो और हजारीबाग मामलों में सीआइडी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...