Bihar Road Projects: बिहार में Mega Road Projects की समीक्षा, बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल समेत बड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

29
Bihar Road Projects: बिहार में Mega Road Projects की समीक्षा, बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल समेत बड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश
Bihar Road Projects: बिहार में Mega Road Projects की समीक्षा, बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल समेत बड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश
Advertisment

 बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं की समीक्षा में बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल, बख्तियारपुर-ताजपुर ब्रिज और गंगा पथ समेत कई योजनाओं में तेजी के निर्देश दिए गए।


Bihar Road Projects पटना: बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की प्रमुख सड़क, पुल, फ्लाईओवर और आरओबी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में एशियन डेवलपमेंट बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से चल रही परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Advertisment

Bihar Road Projects:बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल का काम लगभग पूरा

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 100 प्रतिशत हो चुकी है। परियोजना के टोल प्लाजा का सिविल वर्क भी पूरा हो गया है। यह पुल पटना के सबलपुर को बिदुपुर स्थित एनएच-103 से जोड़ेगा और पटना-बख्तियारपुर बाईपास से सीधे कनेक्ट होगा। पुल के पूर्ण होने से पटना और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा।

मीठापुर-सिपारा एवं माहुली-पुनपुन फेज-2 परियोजना के 4.3 किलोमीटर हिस्से में 2.1 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 28 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। सिपारा आरओबी के शेष कार्य को रेलवे से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक प्राप्त कर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा ब्रिज परियोजना की कुल भौतिक प्रगति करीब 70 प्रतिशत है। ताजपुर-चकलालशाही सेक्शन पूरा हो चुका है। चकलालशाही-डुमरी और बहादुरपुर-करजान सेक्शन को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने शेष कार्यों में तेजी लाने को कहा।


Key Highlights

  • कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल की भौतिक प्रगति करीब 100 प्रतिशत
  • बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा ब्रिज की प्रगति करीब 70 प्रतिशत
  • चकलालशाही-डुमरी और बहादुरपुर-करजान सेक्शन दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • एसएच-105 बेतिया-नरकटियागंज को नवंबर तक पूरा करने का निर्देश
  • भू-अर्जन, वन स्वीकृति और रेलवे संबंधी अड़चनों को जल्द दूर करने के निर्देश


Bihar Road Projects:ADB परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर

एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्तपोषित बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के दूसरे फेज में छह राज्य उच्च पथों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इनमें एसएच-95, 98, 99, 101, 103 और 105 शामिल हैं। मंत्री ने लंबित भू-अर्जन और वन विभाग की अनापत्ति से जुड़े मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया। एसएच-105 बेतिया-नरकटियागंज को ड्रेन वर्क समेत नवंबर तक पूरा करने को कहा गया है।

बीएसएचपी-4 के पहले चरण में चार सड़कें और एक उच्चस्तरीय पुल समेत कुल 225.47 किलोमीटर की परियोजनाएं शामिल हैं। दूसरे चरण में 266.17 किलोमीटर लंबी पांच प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।

Bihar Road Projects:पटना और अन्य शहरों की कनेक्टिविटी पर भी फोकस

दीघा-कोइलवर विस्तार की 35.65 किलोमीटर लंबी परियोजना को लेकर विभिन्न विभागों से जरूरी एनओसी और भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। मुंगेर सफीयाबाद-सुलतानगंज के 42 किलोमीटर और सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर के 40.8 किलोमीटर गंगा पथ की प्रशासनिक स्वीकृति, संवेदक करार और भूमि अधिग्रहण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

दरभंगा में स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित 13.17 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा हुई। गया में घुघरीटांड़ 4-लेन फ्लाईओवर और जगजीवन कॉलेज से मानपुर ब्लॉक ऑफिस तथा फल्गु ब्रिज तक 2-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को भी गति देने पर जोर दिया गया।

पटना में पटेल गोलंबर से अटल पथ, भद्र घाट से दीदारगंज 4-लेन सड़क, मंदिरी नाला से जेपी गंगा पथ कनेक्टिविटी और पाटलि पथ से नेहरू पथ कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन, वन एवं पर्यावरण स्वीकृति तथा रेलवे और बिजली बोर्ड से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों को बेहतर सड़क और पुल नेटवर्क के जरिए राजधानी से जोड़ना है।

Advertisement