Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को सहायता, मंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा चेक

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से सहायता दी गई। ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार रविवार को मृतक के आश्रित को सहायता राशि का चेक देने पहुंचे। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव भी मौजूद रहीं। जोरारपुर निवासी आनंदी प्रसाद की ठनका गिरने से मृत्यु हो गई थी। उनके आश्रित सुनीता कुमारी को मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक सौंपा।

Biharsharif Lightning Death Relief: ‘दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ’

मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि असमय हुई क्षति से परिवार और समाज दुखी है। उन्होंने परिजनों से धैर्य और हिम्मत से काम लेने की अपील की। मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति चला गया, उसे वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि परिवार को आगे किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को आपदा पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

आपदा पीड़ितों की मदद को सरकार की प्राथमिकता: मंत्री

श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते रहे हैं कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार के प्राथमिक लक्ष्यों में शामिल रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को राहत से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

‘न्याय के साथ विकास’ का किया उल्लेख

मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार के विकास मॉडल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प के तहत राज्य के विकास को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी इसी विकास मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। मंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार, देव युगल किशोर, मुखिया विश्वास सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस मौके पर सकलदीप प्रसाद, जीतन चौहान, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, छोटू कुमार, रंजीत सिंह, संजय राम, संजय प्रसाद कुशवाहा, उदय प्रसाद, टुन्नी कुशवाहा, मनोज यादव और सन्नी कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...