Advertisement
Advertisement

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।


Bihar Green Hydrogen Policy 2026 पटना: बिहार सरकार स्वच्छ ऊर्जा और हरित तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में प्रस्तावित बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रारूप की समीक्षा की। बैठक में राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग, निवेश और जरूरी आधारभूत संरचना विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में 16 हजार करोड़ निवेश की संभावना

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित बैठक में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था विकसित करने के लक्ष्य, निवेश को बढ़ावा देने के उपाय और नीति के संभावित प्रावधानों की जानकारी दी गई।

प्रस्तावित बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत राज्य में करीब 16,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लगभग 12,000 रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।


Key Highlights

  1. बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रारूप की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की।
  2. ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में करीब 16,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है।
  3. करीब 12,000 रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।
  4. नीति को राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन 2030 के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
  5. बरौनी रिफाइनरी समेत अन्य क्षेत्रों में हाइड्रोजन प्लांट की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप होगी नीति

बैठक में राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के वर्ष 2030 तक के लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई। मिशन के तहत वर्ष 2030 तक देश में प्रतिवर्ष कम से कम 5 मिलियन मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करने का लक्ष्य बताया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा, हरित तकनीक और सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और उपयोग के साथ निवेश को प्रोत्साहित करने तथा इसके लिए जरूरी आधारभूत संरचना विकसित करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बरौनी समेत अन्य क्षेत्रों में हाइड्रोजन प्लांट की संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने बरौनी रिफाइनरी और हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बिहार के अन्य क्षेत्रों में हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित उद्योगों और संस्थानों के साथ समन्वय कर राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और उपयोग को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही परियोजनाओं के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना और निवेश की संभावनाओं पर भी काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...