Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती, ALP समेत अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Railway Recruitment 2026 नयी दिल्ली: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन यानी GDCE 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,465 पदों को भरा जायेगा। योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है।

Railway Recruitment 2026:1465 पदों पर होगी भर्ती

ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट समेत विभिन्न पद शामिल हैं। रेलवे में कार्यरत पात्र उम्मीदवार GDCE 2026 के तहत इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपने पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी होगी।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित है। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और एससी तथा एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष है।


Key Highlights

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत भर्ती निकाली है।
  • कुल 1,465 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
  • असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पद भर्ती में शामिल हैं।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।
  • चयन प्रक्रिया में CBT, एप्टीट्यूड या टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल होगी।


Railway Recruitment 2026:CBT के बाद होगा एप्टीट्यूड या टाइपिंग टेस्ट

उम्मीदवारों का चयन पहले सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT के माध्यम से किया जायेगा। CBT में कुल 100 सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय दिया जायेगा। परीक्षा की तारीख रेलवे की ओर से बाद में जारी की जायेगी।

CBT में सफल उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा और मेडिकल जांच होगी।

Railway Recruitment 2026:ऐसे करें Railway GDCE 2026 के लिए आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भरनी होगी और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रखने की सलाह दी गयी है।

 

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...