Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, घंटों प्रभावित रहा यातायात

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे और कई यात्री घायल हुए हैं।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस

जानकारी के अनुसार, यात्री बस कोलकाता से रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान झाबरी गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकाला गया

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

Jamshedpur Bus Accident

NH-33 पर यातायात हुआ प्रभावित

दुर्घटना के बाद पलटी हुई बस सड़क के बीचोंबीच पड़ी रही। इसके कारण एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और दोनों तरफ से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।

Jamshedpur Bus Accident 1

हाईड्रा और क्रेन की मदद से हटाई गई बस

सड़क पर पलटी बस को हटाने के लिए हाईड्रा और क्रेन की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहाल हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने की जानकारी है। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Coal India PLR Bonus: 1.96 लाख कर्मियों की नजर, कोलकाता में...

Coal India PLR Bonus, धनबाद: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कोयला कर्मियों के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) को लेकर शुक्रवार को कोल...

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...