Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय मरीज का ऑपरेशन

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण सिंह के जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। मरीज पिछले करीब दो वर्षों से बीमारी से परेशान था। निजी अस्पताल में इलाज और सर्जरी पर 8 लाख रुपये से अधिक खर्च बताया गया था। इसके बाद मरीज ने सदर अस्पताल का रुख किया, जहां न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में उसकी सफल सर्जरी की गई।

मेनिन्जियोमा ट्यूमर की सर्जरी थी चुनौतीपूर्ण

मरीज के मस्तिष्क में मेनिन्जियोमा नामक ट्यूमर था। इसकी सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि ट्यूमर को निकालते समय आसपास मौजूद महत्वपूर्ण नसों, रक्तवाहिनियों और स्वस्थ मस्तिष्क ऊतकों को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और मस्तिष्क की महत्वपूर्ण संरचनाओं को नुकसान पहुंचने का जोखिम भी रहता है। ऐसे में सर्जरी के दौरान विशेष सावधानी और लगातार निगरानी की आवश्यकता होती है।

न्यूरोसर्जरी टीम ने सावधानी से किया ऑपरेशन

डॉ. विकास कुमार और उनकी टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान आधुनिक और सटीक तकनीक के साथ लगातार निगरानी की गई। नियंत्रित एनेस्थीसिया और न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसिया तथा ऑपरेशन थिएटर की टीमों के बीच बेहतर समन्वय ने भी ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

सरकारी अस्पताल में मिल रहा विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी उपचार

सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवाओं के विस्तार से ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत विशेषज्ञ उपचार मिल रहा है। अस्पताल में ब्रेन और स्पाइन ट्रॉमा, ब्रेन ट्यूमर, सर्वाइकल और लम्बर स्पाइन की बीमारियों समेत विभिन्न जटिल न्यूरोसर्जिकल मामलों की सर्जरी की जा रही है।

गंभीर मरीजों को सरकारी व्यवस्था में उपचार देने पर जोर

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि अस्पताल की न्यूरोसर्जरी सेवा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। जटिल ब्रेन और स्पाइन सर्जरी का सफल होना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि गंभीर मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाए। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी। सर्जरी को सफल बनाने में डॉ. विकास कुमार और उनकी न्यूरोसर्जरी टीम के साथ एनेस्थीसिया टीम के डॉ. नीरज और डॉ. ज्योतिका तथा ओटी टीम के अमित, सुरेश, नीली, संजू, नंदिनी, कंचन समेत अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...