Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले हेमंत सोरेन, मिठाई खिलाकर किया सम्मान

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से मिलने वाली खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों से एशियन गेम्स की तैयारियों, प्रतियोगिता के अनुभव और उनके प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य जज्बे के दम पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से झारखंड के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है।

Asian Games 2026 Gold 3

युवा बेटियों को खेल के लिए प्रेरित करेगी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Asian Games 2026 Gold 1

कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच सह झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे।

Asian Games 2026 Gold 2

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...