Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विजयादशमी की तारीख

शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, नवरात्र की तिथियां, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी की तारीख।


Shardiya Navratri 2026 रांची: शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस वर्ष 11 अक्टूबर से होगी। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाले नवरात्र में अष्टमी तिथि की वृद्धि होने के कारण इस बार देवी की विशेष आराधना 10 दिनों तक होगी। रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा आरंभ होगी। पंडितों के अनुसार, कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त को सबसे शुभ माना गया है।

Shardiya Navratri 2026:कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार, 11 अक्टूबर को रात 8:37 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। चित्रा और वैधृति योग के कारण कलश स्थापना के लिए दिन में 11:12 बजे से 11:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। इसे कलश स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।

गृहस्थ इस अवधि से पहले या बाद में भी कलश स्थापना कर सकते हैं। हालांकि, सूर्योदय के बाद का समय कलश स्थापना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

वाराणसी पंचांग के अनुसार, इस बार मां का आगमन गज पर हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गज पर देवी का आगमन सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है।

Shardiya Navratri 2026:नवरात्र में किस दिन कौन सी तिथि

इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि के कारण नवरात्र की तिथियों में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं।

  • 11 अक्टूबर: प्रतिपदा, रात 8:37 बजे तक
  • 12 अक्टूबर: द्वितीया, रात 9:15 बजे तक
  • 13 अक्टूबर: तृतीया, रात 10:28 बजे तक
  • 14 अक्टूबर: चतुर्थी, रात 11:51 बजे तक
  • 15 अक्टूबर: पंचमी, रात 1:42 बजे तक
  • 16 अक्टूबर: षष्ठी, रात 3:47 बजे तक
  • 17 अक्टूबर: सप्तमी, शाम 5:53 बजे तक, इसके बाद अष्टमी शुरू
  • 18 अक्टूबर: महाष्टमी
  • 19 अक्टूबर: महानवमी
  • 20 अक्टूबर: नवमी के बाद दशमी तिथि शुरू होगी
  • 21 अक्टूबर: विजयादशमी

Key Highlights

  • 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।
  • 11 अक्टूबर को कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:12 से 11:59 बजे तक रहेगा।
  • अष्टमी तिथि की वृद्धि के कारण इस बार नवरात्र की पूजा 10 दिनों तक होगी।
  • 18 अक्टूबर को महाष्टमी और 19 अक्टूबर को महानवमी की पूजा होगी।
  • 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी और शाम 5:30 बजे के बाद प्रतिमा विसर्जन होगा।

Shardiya Navratri 2026:बंगाली पंचांग में मां का आगमन घोड़े पर

बांग्ला पंचांग के अनुसार, इस बार मां का आगमन घोड़े पर और गमन नाव पर हो रहा है। धार्मिक मान्यता में घोड़े पर आगमन को शुभ नहीं माना जाता, जबकि नाव पर गमन को शस्यवृद्धि और जलवृद्धि का संकेत माना गया है।

श्रीश्री हरिसभा व दुर्गा पूजा समिति, दुर्गाबाड़ी मेन रोड के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को दो दिन महासप्तमी की पूजा होगी। 19 अक्टूबर को महाष्टमी की पूजा होगी। इस दिन सुबह 7:10 बजे तक पुष्पांजलि का समय बताया गया है।

20 अक्टूबर को महानवमी की पूजा-अर्चना होगी। 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 5:52 बजे से पूजा शुरू होगी। पुष्पांजलि और मंत्रांगिक विसर्जन सुबह 8:43 बजे तक होगा। सुबह 10:47 बजे के बाद कलश विसर्जन किया जाएगा।

देवी का वेदी से अवतरण दोपहर 2:30 बजे होगा, जबकि प्रतिमा विसर्जन शाम 5:30 बजे के बाद किया जाएगा।

Shardiya Navratri 2026:मैथिली पंचांग के अनुसार भी 11 अक्टूबर को कलश स्थापना

मैथिली पंचांग के अनुसार भी 11 अक्टूबर को कलश स्थापना होगी। इस दिन रात 8:48 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। पंडित कपिल देव मिश्र के अनुसार, देवी की आराधना के लिए प्रातःकाल का समय सबसे उपयुक्त माना गया है।

उन्होंने बताया कि सूर्योदय के बाद से सुबह 10:30 बजे तक कलश स्थापना का अच्छा समय रहेगा। इसके बाद अर्धप्रहर लगने के कारण इससे पहले कलश स्थापना करना बेहतर माना गया है।

मैथिली पंचांग के अनुसार इस बार मां की 10 दिनों तक पूजा होगी और 11वें दिन यात्रा होगी। 20 अक्टूबर को नवमी तिथि रहेगी। इस दिन सुबह 11:01 बजे तक दशमी तिथि का संयोग रहेगा। उदयकाल में दशमी तिथि मिलने के कारण 21 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

 

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...