Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी सिंह सख्त, देरी और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (विद्युत), पटना के क्षेत्राधिकार में आने वाले पटना और नालंदा जिले की विभिन्न विभागीय एवं विद्युत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री ने योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता और लंबित परियोजनाओं की स्थिति की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने विद्युत संबंधी कार्यों को बेहतर, व्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के लिए जल्द मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने का निर्देश दिया।

विद्युत कार्यों के लिए जल्द बनेगी SOP

मंत्री लेशी सिंह ने अधिकारियों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए जल्द SOP तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SOP लागू होने से विभागीय कार्यों में एकरूपता के साथ गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। समीक्षा के दौरान दोनों जिलों में चल रही विद्युत योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Leshi Singh Electricity Schemes Review

लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों और अभियंताओं से योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी भी ली। उन्होंने इन समस्याओं का त्वरित और सकारात्मक समाधान निकालने का निर्देश दिया, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया।

विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता पर जोर

बैठक में विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि योजनाओं में मानक स्तर के विद्युत उपकरणों का ही इस्तेमाल किया जाए और उपकरणों की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिव प्रणव कुमार समेत अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित अभियंता मौजूद रहे। बैठक में पटना और नालंदा जिले से जुड़ी विद्युत योजनाओं के बेहतर और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...