Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जानें क्या-क्या सीखेंगे

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ 13 अक्टूबर को हुआ। इस कार्यक्रम में कॉलेज के कुल 20 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देना है।

आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की मिलेगी जानकारी

इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की अवधारणा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा से निपटने की पूर्व तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य और आपदा के बाद पुनर्वास से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यार्थियों को विभाग की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र के शुभारंभ अवसर पर विभाग के अपर सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, उप सचिव अमन प्रीत सिंह, उप सचिव पंकज कुमार कमल, सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) अमन कुमार आकाश और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट कोमल प्रिया सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली की बारीकियों की जानकारी दी।

Bihar Disaster Management Internship

विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव

दस दिनों के इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े सरकारी प्रयासों और आपात स्थितियों से निपटने की व्यवस्थाओं को समझने का अवसर मिलेगा। इससे भूगोल के विद्यार्थियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, राहत-बचाव और पुनर्वास जैसे विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...

Patna Packaged Drinking Water Raid: पटना में बिना लाइसेंस पैक हो...

Patna Packaged Drinking Water Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति के पैकेज्ड पेयजल का कारोबार करने...