बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Bihar Job Fair 2026 पटना: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। राज्य के नौ जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की संयुक्त पहल पर आयोजित इस मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। विभाग ने आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Bihar Job Fair 2026:9 जिलों में अलग-अलग तारीखों पर लगेगा रोजगार मेला
नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन 2 नवंबर से 6 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों के युवाओं को अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के अनुसार निजी कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले में शामिल होने का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कराना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट: https://detjob.bihar.gov.in
इन 9 जिलों में इस तारीख को लगेगा रोजगार मेला
विभाग की ओर से जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बिहार के नौ जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तारीख और स्थान इस प्रकार हैं।
| तारीख | जिला |
|---|---|
| 2 नवंबर 2026 | बक्सर और गोपालगंज |
| 3 नवंबर 2026 | जहानाबाद और सारण (छपरा) |
| 4 नवंबर 2026 | सीवान और कैमूर (भभुआ) |
| 5 नवंबर 2026 | नालंदा |
| 6 नवंबर 2026 | अररिया और पटना |
Bihar Job Fair 2026:रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभागीय पोर्टल पर निबंधन कराना जरूरी है। हालांकि, जिन युवाओं ने पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मेले में शामिल होने वाले नियोजकों यानी कंपनियों के लिए भी इसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।
विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, तकनीकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात लेकर रोजगार मेले में पहुंचें।
रोजगार मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क कर सकते हैं।
Highlights



















