Commercial Advertisment

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से पीटकर की हत्या

Ranchi के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने रॉड से पत्नी और सास पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

Google पर 22Scope चुनें

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।


Ranchi Crime : झारखंड की राजधानी Ranchi में घरेलू विवाद ने दो महिलाओं की जान ले ली। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में शनिवार सुबह एक दामाद ने रॉड से हमला कर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान ममता देवी (30) और उनकी मां सोनिया देवी (50) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सावन बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया है।

Ranchi Crime:घरेलू विवाद में पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे सावन बिरहोर और उसकी पत्नी ममता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ता देख ममता की मां सोनिया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान गुस्से में आकर सावन ने रॉड से पत्नी और सास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर सोनिया देवी का बेटा वहां पहुंचा और घायलों को तत्काल स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचाया।

Ranchi Crime:RIMS में इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान ममता देवी और सोनिया देवी ने दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत के बाद रविवार को पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद टाटीसिलवे थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सावन बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Ranchi Crime:एक महीने पहले पत्नी और बच्चों के साथ आया था पुराना चतरा

मृतका ममता देवी के पिता नकुल महली मूल रूप से सिल्ली के रहने वाले हैं। वह टाटीसिलवे क्षेत्र में मजदूरी करते हैं और पुराना चतरा में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं।

ममता की शादी अनगड़ा के कुसुमटोली निवासी सावन बिरहोर से हुई थी। करीब एक महीने पहले सावन अपनी पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ पुराना चतरा आकर रहने लगा था। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Ranchi में यह घटना कहां हुई?

यह घटना Ranchi के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में हुई।

हत्या कैसे की गई?

आरोपी सावन बिरहोर ने रॉड से पत्नी और सास पर ताबड़तोड़ हमला किया।

पीड़िताओं की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय ममता देवी और उनकी 50 वर्षीय मां सोनिया देवी के रूप में हुई है।

आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने आरोपी सावन बिरहोर को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...

GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...