Advertisement
Advertisement

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0: साइबर ठगों के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 36.94 करोड़ रुपये बचाए; जानिए कहां मिले सबसे ज्यादा फर्जी खाते

Rural Development Department, Patna

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0, पटना: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर और अक्टूबर महीने में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 47,659 मामले सामने आए, जिनमें कुल 121.26 करोड़ रुपये की ठगी की गई। राहत की बात यह है कि पुलिस और संबंधित एजेंसियों की पहल से 36.94 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए हैं। वहीं, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 1 लाख 9 हजार 475 बैंक खातों को चिन्हित किया गया है। अब इन खातों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस साइबर प्रहार 5.0 अभियान शुरू करने की तैयारी में है। पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने ये जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जल्द ही पटना जिले में एक और साइबर थाना स्थापित करने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

1.09 लाख बैंक खाते चिन्हित, 72.53 करोड़ रुपये जमा

आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार के सभी 38 जिलों में साइबर अपराध से जुड़े संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है। कुल 1,09,475 खातों को चिन्हित किया गया है। इन खातों में करीब 72 करोड़ 53 लाख रुपये जमा हैं। पुलिस अब साइबर प्रहार 5.0 के तहत इन खातों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 14,644 संदिग्ध म्यूल बैंक खाते पटना में मिले हैं। गया में 6,172, मुजफ्फरपुर में 4,244, भागलपुर में 4,197, नालंदा में 4,146, पश्चिम चंपारण में 3,945, सीवान में 3,859, वैशाली में 3,441 और औरंगाबाद में 3,326 खाते चिन्हित किए गए हैं। आईजी ने बताया कि नवादा, नालंदा और पटना जैसे जिलों में साइबर अपराध की संख्या अधिक है।

121 करोड़ की ठगी, 36.94 करोड़ रुपये कराए गए होल्ड

सितंबर और अक्टूबर में बिहार में वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित 47,659 शिकायतें दर्ज की गईं। इन मामलों में कुल 121 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी सामने आई। पुलिस की कार्रवाई के बाद 36 करोड़ 94 लाख रुपये होल्ड कराए गए, जो कुल ठगी की रकम का 30.46 प्रतिशत है। इसके अलावा 8 करोड़ 4 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी कराए गए हैं। आईजी के मुताबिक, इसी अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर साइबर धोखाधड़ी की 5 लाख 69 हजार 160 शिकायतें दर्ज हुईं। देशभर में 3,503 करोड़ रुपये की ठगी हुई, जिसमें से 993 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए। यह कुल ठगी की रकम का 28.35 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 57 करोड़ रुपये पीड़ितों को लौटाए गए हैं। इस तरह ठगी की रकम होल्ड कराने के मामले में बिहार का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। इस अवधि में बिहार में साइबर फ्रॉड से संबंधित 11 लाख 40 हजार फोन कॉल भी आए।

प्रहार 4.0 और 4.1 में 876 एफआईआर, 159 गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस ने सितंबर और अक्टूबर में प्रहार 4.0 और 4.1 अभियान चलाया। इन दोनों अभियानों के दौरान कुल 876 एफआईआर दर्ज की गईं और 159 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। प्रहार 4.0 के तहत 3,177 संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई। इस दौरान 15 एफआईआर दर्ज कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 448 संदिग्धों को नोटिस दिया गया। वहीं, प्रहार 4.1 के तहत 1,226 संदिग्ध म्यूल बैंक खाते चिन्हित किए गए। इस अभियान में 17 एफआईआर दर्ज हुईं और 12 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा छह सिम विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 385 मोबाइल सिम और 442 मोबाइल सेट ब्लॉक कराए। सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की गई। सितंबर से अक्टूबर के बीच 2,172 आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए गए और 549 सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कराए गए। साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच को मजबूत बनाने के लिए 278 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

स्कूलों से सार्वजनिक स्थलों तक साइबर जागरूकता अभियान

आईजी ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सितंबर और अक्टूबर के दौरान 1,955 स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सुधा डेयरी के दूध के पैकेट पर भी संदेश छपवाया जा रहा है। इसमें साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की अपील की गई है। इसके माध्यम से प्रतिदिन करीब 20 लाख लोगों और घरों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली बिलों पर भी यही संदेश अंकित कराया जाएगा। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो, रेडियो मिर्ची और विविध भारती सहित एफएम रेडियो चैनलों पर 75 सेकंड के साइबर जागरूकता जिंगल 15 दिनों तक प्रसारित कराए गए। समाचार पत्रों में जागरूकता से जुड़े 30 पोस्टर प्रकाशित किए गए। डिजिटल माध्यमों से भी 18 लाख 66 हजार 445 लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

28 नवंबर को हैकाथॉन का आएगा अंतिम परिणाम

साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने के उद्देश्य से हैकाथॉन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें कुल 153 टीमों ने भाग लिया है। आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि हैकाथॉन का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है और इसका अंतिम परिणाम 28 नवंबर को सामने आएगा। अब बिहार पुलिस साइबर प्रहार 5.0 अभियान के जरिए चिन्हित 1.09 लाख से अधिक संदिग्ध बैंक खातों पर कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस का उद्देश्य साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के साथ ठगी की रकम को सुरक्षित कर पीड़ितों को वापस दिलाना है।

यह भी पढ़ें: Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया बिहार के इस बड़े पुल का नाम, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Commercial Advertisment

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की...

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है।...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...