बेटा ही निकला मां का हत्यारा

पुलिस ने आरोपी बेटा को किया गिरफ्तार

गुमला : बेटा ही निकला मां का हत्यारा- रायडीह थाना क्षेत्र के लाटू डूमर टोली गांव में

26 अप्रैल को महिला भक्ति देवी की हत्या के मामले में

उसके पति महेंद्र सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस ने अनुसंधान कर हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है.

उसका बेटा सेठी सिंह ही हत्यारा निकला.

यह जानकारी चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

सिरिल कुमार मरांडी ने रायडीह थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.

मां की आदत से पूरा परिवार थे परेशान

उन्होंने कहा कि सेठी सिंह ने बताया कि उसकी मां भक्तिदेवी रोज-रोज शराब, हंडिया पीकर लड़ाई झगड़ा करती थी. घर में खाना भी नहीं बनाती थी, और अक्सर शराब पीकर रात में कहीं सो जाती थी.

मां के रोज़ की आदत से पूरा परिवार परेशान था. इसी बीच 25 अप्रैल को बिना खाना बनाये घर के बाहर चली गई. और शराब पीकर घर से करीब 150 मीटर दूरी पर खेत में नशे की हालत में पड़ी थी.

वहीं पशु चराकर 12 बजे घर वापस आ रही थी. मां को ऐसी हालत देखकर मुझे गुस्सा आ गया. आरोपी बेटा ने बताया कि मां को उठाकर घर वापस लाने का प्रयास करने लगा,

लेकिन मां ने चार-पांच बार छाती के ऊपर गले के पास मुक्का मारा और फिर अपने हाथ से गला दबा दिया. जिससे मेरी मां की मृत्यु हो गई. इस मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, अनुसंधानकर्ता पुआनि मो. आफताब अंसारी, एएसआई विनय कुमार राम उपस्थित थे.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

https://22scope.com/countries/rajapaksa-took-refuge-here-to-avoid-the-deteriorating-situation-in-sri-lanka/

बेटा ही निकला मां का हत्यारा

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...