Advertisement
Advertisement
Advertisement

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में 22 दिनों में तीसरा चक्रवात, झारखंड में 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

 बंगाल की खाड़ी में 22 दिनों के भीतर तीसरा चक्रवात अकवान सक्रिय हुआ है। इसके असर से झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है।


Cyclone Akvan रांची: बंगाल की खाड़ी में करीब 22 दिनों के भीतर तीसरा Cyclone Akvan सक्रिय हो गया है। इससे पहले इसी समुद्री क्षेत्र में चक्रवात अर्नब और मुरासु ने मौसम का मिजाज बदला था। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अकवान के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के बीच टकराने का अनुमान है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में भी 20 और 21 नवंबर को बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है।

Cyclone Akvan:1987 के बाद 22 दिनों में तीसरी बार बना ऐसा चक्रवात

बंगाल की खाड़ी में लगातार कम अंतराल पर तीन चक्रवाती तूफानों के सक्रिय होने की घटना को मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 1987 के बाद यह तीसरी बार है, जब इतने कम समय के भीतर बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवाती तूफान बने हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, कम समय में एक के बाद एक चक्रवात बनना असामान्य नहीं है। हालांकि, तीनों चक्रवातों का रुख आंध्र प्रदेश की ओर होना हैरानी की बात है। चक्रवात अकवान के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के बीच पहुंचने का अनुमान है।

Cyclone Akvan:झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की आशंका

चक्रवात अकवान का प्रभाव पूर्वी भारत के मौसम पर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 19 और 20 नवंबर को बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। चक्रवात के प्रभाव से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आयेगा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे राज्य में ठंड का असर बढ़ सकता है।

Cyclone Akvan:धान की तैयार फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

चक्रवात और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार है। ऐसे में बारिश होने पर फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

किसान मौसम की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द धान की कटाई कर फसल को सुरक्षित करने में जुट गये हैं। लगातार बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो सकता है, जिससे कटाई और फसल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगले दो दिनों का मौसम किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

 

 

Commercial Advertisment

RIMS Land Scam: रिम्स की 93.98 एकड़ जमीन का अब तक...

 रांची रिम्स की 93.98 एकड़ जमीन का अब तक म्यूटेशन नहीं हुआ है। बड़गाईं अंचल कार्यालय में 3000 पन्नों के दस्तावेज की जांच जारी...

Online Betting Scam: दुबई से चल रहा था करोड़ों की ठगी...

 ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है। बिहार एसटीएफ ने रांची के अशोकनगर से सरगना की...

Hemant Soren: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर CM हेमंत सोरेन का...

विधायक भूषण बाड़ा मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। विपक्ष पर षड्यंत्र और गंदी सोच...