बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का झारखंड पर असर: तीन दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची (आईएमडी) ने 10 और 11 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में 10 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही कई क्षेत्रों में वज्रपात का खतरा भी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र 8 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ते हुए सोमवार की देर शाम ओडिशा तट को पार कर गया। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जहां 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

रांची और अन्य जिलों में मौसम का मिजाज
रांची में रविवार दोपहर से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह हल्की बारिश और बादल छाए रहे, जबकि दोपहर में थोड़ी धूप निकली। शाम तक तेज बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सबसे अधिक 9 एमएम बारिश सरायकेला में हुई, जबकि गोड्डा का तापमान सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में बारिश की कमी
हालांकि देश में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है, झारखंड में अब भी सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 9 सितंबर तक राज्य में सामान्य वर्षा 866.2 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक केवल 743.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अच्छे बारिश की संभावना है, जिससे बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। अगर माह के अंत तक एक-दो और मौसम प्रणालियां बनती हैं, तो इस कमी को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है।

तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना
झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, खासकर बिजली गिरने के दौरान।

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...