क्या झारखंड में कम हो गयी है हिन्दी बोलने वालों की संख्या?

Ranchi-जेएसएससी नियुक्ति नियमावली -जेएसएससी नियुक्ति नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट

के वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कई सवाल पूछे.

अदालत ने कहा कि क्या ऐसा कोई सर्वे या स्टडी है जिससे यह पता चल सके कि अब झारखंड में हिंदी बोलने वालों

की संख्या कम हो गई है और क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले अधिक हो गयी है.

आखिर किस आधार पर इस नियमावली को बनाया गया है.

जेएसएससी नियुक्ति नियमावली

नियमावली बनाने की पीछे कोई आधार तो रहा होगा. जिसके आधार पर यह नियमावली का निर्माण किया गया है.

इस पर मुकुल रोहतगी नेअदालत से समय की मांग करते हुए कहा कि वह इस नियमावली के बनाने के पीछे की मंशा

और आधार के बारे में राज्य के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर कोर्ट को बताएंगे.

इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित कर दी. इस दौरान मुकुल रोहतगी ने

कहा कि राज्य सरकार हिंदी को जोड़ने के लिए पुन: विचार कर सकती है.

परंतु उन की ओर से दसवीं और बारहवीं की शर्त को सही ठहराने की कोशिश की गई.

इस पर कोर्ट ने कहा कि राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों को मुख्यधारा में लाने और आगे बढ़ाने के लिए

जेएसएससी नियुक्ति नियमावली का निर्माण सरकार कर सकती है,लेकिन इससे सामान्य वर्ग के हितों पर कुठाराघात भी नहीं होना चाहिए.

अब मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी.

रिपोर्ट-प्रोजेश

जेएसएससी मामला : 10वीं और 12वीं परीक्षा राज्य के संस्थानों से ही पास करने की शर्त क्यों लगाई, हाईकोर्ट ने पूछा

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...