Advertisment

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन का हो रहा चुनाव

1547 मतदाता करेंगे 56 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला

रांची : झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के 7 पदाधिकारी और 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है.

इन पदों पर कुल 56 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला 1547 मतदाता करेंगे.

शाम में होगी मतगणना

चुनाव समिति के चेयरमैन वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह और मृणाल कांति राय ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा.

इसके बाद शाम पांच बजे से पदाधिकारियों के मतों की गणना शुरू की जाएगी.

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को एसोसिएशन की ओर से जारी आइकार्ड साथ लाना होगा. तभी मतदान करने की अनुमति मिलेगी.

मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश करना वर्जित है. अगर मतदान केंद्र में कोई भी मोबाइल का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसका मत रद कर दिया जाएगा.

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन : इन पदों पर इतने उम्मीदवार

बता दें कि अध्यक्ष पद पर 3, उपाध्यक्ष पद पर 7, महासचिव पद पर 4, कोषाध्यक्ष पद पर चार, सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर 3, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर 6 और संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर 3 उम्मीदवार मैदान में है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

डीजीपी के जवाब से नाराज हाईकोर्ट ने किया तलब

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...

Patna City के Guru Gobind Singh Hospital में सुविधाएं बढ़ाने की...

Guru Gobind Singh Hospital Patna City: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन के FOB पर...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर एक लावारिस...