बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई की मौत, 8 घायल

औरंगाबाद : बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई की मौ’त- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया-देव मोड़ के बीच

एनएच19 पर ट्रक ने तिलक चढ़ा कर वापस लौट रहे ऑटो सवार बारातियों को शुक्रवार की सुबह रौंद दिया.

इस घटना में एक की मौत हो गई. जबकि हादसे में रहे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जिनमें दो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है.

ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बनिया पंचायत के पड़रावा गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन पासवान के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि पड़रावा गांव से गुरुवार की शाम को तिलक लेकर 10 की संख्या में रहे लोग ऑटो से डेहरी ऑन सोन

के मझौली गांव गए हुए थे.

शुक्रवार की सुबह तिलक चढ़ाकर जब सभी लौट रहे थे तो इसी क्रम में भेड़िया एवं उनके बीच पीछे

से आ रही एक ट्रक ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.

जिससे एक की मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां से दो को बेहतर इलाज

के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है.

फिलहाल नगर थाना की पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है.

वहीं सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया.

रिपोर्ट: दीनानाथ

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img