जमीन की घेराबंदी करा रहे सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह’त्या

बाढ़ : सालिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुकनपुरा टोला में शनिवार देर शाम को जमीन की घेराबंदी करा रहे सिक्योरिटी गार्ड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम सरवन कुमार सिंह (56 वर्ष) है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया.

गार्ड की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन पर शव रख कर जाम कर दिया. मौके पर थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कर जाम समाप्त कराया. ग्रामीणों ने बताया कि सरवन कुमार सिंह एक कारोबारी का निजी गार्ड था, जो जमीन पर घेराबंदी करा रहा था. अनुमान है कि अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने के कारण गार्ड की हत्या की है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: विकाश कुमार

Jamshedpur Market Price: टमाटर हुआ लाल ,नीबू अभी भी महंगा, जानिए आज का भाव

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...