सहरसा में शौच के लिए गयी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

             

Sarhasa– बिहरा थाना क्षेत्र की घटना- बिहरा थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने की खबर आयी है. बताया जा रहा है कि 12 मई की शाम पीड़िता  घर से कुछ दूर बासंबाड़ी में शौच करने गयी थी. इस बीच पहले ही घात लगाये रंजीत कुमार, चन्दन कुमार और राहुल कुमार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने बलात्कार के दौरान उसका वीडियो भी बनाया.  

बिहरा थाना क्षेत्र से की घटना

इसके साथ ही वारदात की जानकारी परिजनों को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी. पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाने में आवदेन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है, शौच के लिए बासवाड़ी जाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है.

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द

महिला थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की जांच की जा रही है. एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. इधर सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...