शौच करने गयी महिला से गैंग रेप

Aurangabad-शौच करने गयी महिला से गैंग रेप- बिहार में भले ही सरकारी दावा घर-घर शौचालय निर्माण को हो, आकंड़ों की बाजीगीरी कर हर घर शौचालय का निर्माण कर दिया गया हो. लेकिन एक हकीकत यह भी है कि यहां आज भी शौचालय के लिए निकली महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की खबरें आती है, एक अदद शौचालय की कमी के कारण उनकी अस्मत लूटी  जाती है.

ताजा मामला है कि औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र की. जहां शौच के निकली महिला के साथ उसी गांव के दंबगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार और अशोक कुमार के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों की  कई माह से पीड़िता पर नजर थी. दोनों इस फिराक में लगे हुए थे. घटना के दिन पीड़िता का पति कहीं काम करने गया था. सास भी घर में नहीं थी. महिला घर में अकेली थी. इस बीच जब वह शौच के लिए निकली तब आरोपियों ने उसे उठा कर झाड़ी में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

दुष्कर्म की घटना के बाद महिला की सिसकारी गांव वालों ने सुनी तब पीड़िता को घर पहुंचाया गया. सुबह जब पीड़िता की सास आयी तब पीड़िता को स्थानीय थाने पहुंचाया गया.  उपहार थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में एसडीपीओ ऋषि राज ने बताया कि विशेष टीम का गठन मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-दीनानाथ

सोनू ने दिखलाया सीएम नीतीश को आईना, उड़ाई धज्जियां

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...