Advertisement
Advertisement

जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा का यू टर्न, कहा शुरु से जातीय जनगणना के पक्ष में रही है भाजपा

Patna– जातीय जनगणना के मुद्दे पर कई दिनों से जारी उहापोह और पार्टी की ओर से कई सदस्यों की बयानबाजी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने अब साफ कर दिया है कि भाजपा जातीय जनगणना के साथ खड़ी है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा शुरु से ही जातीय जनगणना के पक्ष में खड़ी है. इस मुद्दे पर सर्वदलीय टीम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की थी, तब ही प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया था कि केन्द्र सरकार को जातीय जनगणना करवाने में अपनी असमर्थता है, लेकिन राज्य सरकार अपने संसाधनों के बल पर इसे करवा सकती है.

यहां बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा के अन्दर से कई स्वर सामने आ रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि राज्य में इससे भी जरुरी कई मुद्दे है, हमें इस पर ध्यान देने की जरुरत है.

इसके बाद ही यह माना जाने लगा था कि भाजपा इस मुद्दे पर अपने पूर्ववर्ती स्टैंड से पीछे हट रही है, लेकिन अब सुशील  कुमार मोदी (Sushil kumar Modi) ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा जातीय जनगणना के पक्ष में हैं और इसका निर्णय राज्य सरकार को लेना है.

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) और तेजस्वी यादव  (Tejashvi yadav) ने जल्द ही इस मुद्दे पर निर्णय लिये जाने की बात कही  है. इसके लिए एक बार फिर से सर्वदलीय बैठक हो सकती है.

जातीय जनगणना से नीतियों के निर्माण में मिलेगी मदद

इधर जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी (Vijay Choudhari) ने कहा है कि जातीय जनगणना पर सभी दलों की सर्व सम्मति है. दो बार विधान सभा से भी इसे सर्वसम्मत राय से पास किया जा चुका है. इस मुद्दे पर एनडीए में कहीं कोई टकराहट नहीं है. भाजपा जातीय जनगणना के साथ खड़ी है. जल्द ही एक बैठक आयोजित कर जातीय जनगणना को हरी झंडी दिखला दी जाएगी.

विजय चौधरी ने साफ किया कि जातीय जनगणना से यह साफ हो जाएगा कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है. इससे सरकार को अपनी नीतियों के निर्माण में सहूलियत होगी.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 12 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...