धनबाद लौटे डॉ. समीर कुमार, शूटर अमन सिंह ने मांगी थी रंगदारी

धनबाद : डॉक्टर समीर कुमार धनबाद लौट आए हैं.

उन्होंने बैंक मोड़ के मटकुरिया स्थित अपने सुयश क्लीनिक में बैठना शुरू कर दिया है.

डॉक्टर समीर धनबाद पहुंच कर पहले की तरह अपने क्लीनिक में सेवा देने लगे हैं.

डॉक्टर समीर कुमार को जेल में बंद शूटर अमन सिंह के द्वारा

रंगदारी मांगे जाने व धमकी के भय से बीते 3 मई को धनबाद छोड़ दिए थे.

जब पुलिस द्वारा अमन सिंह के रंगदारी मांगने वाले गुर्गाें को सलाखों के पीछे डाले जाने

और धनबाद पुलिस की सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद फिर से धनबाद लौट आए हैं

धनबाद एसएसपी से मिले डॉक्टर समीर

डॉक्टर समीर ने कहा कि पुलिस से लगातार बात हो रही थी. पुलिस के द्वारा सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया गया. इसके बाद ही वे लौटे. लौटने पर वे एसएसपी से मिले. 19 मई से रेगूलर क्लीनिक में योगदान दे रहें है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की. 

आम हो या खास सभी को दी जाएगी सुरक्षा

इधर, एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि डॉक्टर समीर को जैसी सुरक्षा की जरूरत होगी, उन्हें दी जाएगी. कहा कि धनबाद में कोई भी असुरक्षित महसूस करता है, तो पुलिस से संपर्क करे. सभी को सुरक्षा दी जाएगी. कहा कि आम हो या खास सभी की सुरक्षा का ध्यान रखना पुलिस का काम है.

रंगदारी मांगने वाले अमन सिंह के चार गुर्गे गिरफ्तार

शूटर अमन सिंह के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस ने प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार से रंगदारी मांगने के मामले का उद्भेदन किया. पुलिस ने गोविंदपुर से अमन सिंह के परिचित यूपी के
आजमगढ़ निवासी वीरबहादुर सिंह उर्फ वीरू, झरिया ऐना इस्लामपुर से बंटी खान, कोलकाता तिलजला निवासी सिराजुद्दीन और गोविंदपुर गायडहरा निवासी इलियास अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चार मोबाइल भी जब्त किया है, जिससे डॉ समीर को फोन और वाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गयी थी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...