Advertisment

मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत

Aurangabad– मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. मतृक की पहचान कृष्णा राम और संजय राम के रुप में हुई है. 

कृष्णा राम मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था, जबकि संजय राम फुसरो, झारखंड का रहने वाला है. वह अपनी बहन के घर पर रानीगंज आया हुआ था.परिजनों का कहना है कि दोनों रात में शराब पीकर घर आये थे, घर आने पर आंख में दर्द की शिकायत होने लगी. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और आखिरकार दोनों की मौत हो गयी.  इस मामले में एसपी कान्तेश कुमार ने बताया कि जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई है. घटना के बाद पुलिस  ने शराब की बिक्री करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है. इसके साथ ही प्रभारी सुदर्शन चौधरी और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. डीएसपी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में पुलिस की 10 टीम आसपास के गांवों में छापेमारी कर रही है.

बता दें कि पूरे बिहार  में पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है, बावजूद इसके बिहार के अलग-अलग हिस्से से जहरीली शराब से मौत की खबरें आते रहती है. हर मौत के बाद प्रशासन मुस्तैद होता है, लेकिन बाद में प्रशासन के तरफ से भी कोताही बरते जाने लगती है.  जबकि शराबबंदी को सफल बनाने की पूरी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन पर है.

रिपोर्ट दीनानाथ

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...