कोयलांचल में धांय-धांय, दहशत में जनता

ठेकेदार राम प्रवेश सिंह के आवास पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में अपराधियों ने एक बार फिर से दुःसाहस का परिचय दिया है. ठेकेदार रामप्रवेश सिंह के घर पर सोमवार की दोपहर दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत और भय का माहौल बना दिया है. घटना की सूचना पाकर सदर थाना के अधिकारी, डीएसपी विधि व्यवस्था अमर कुमार पाण्डेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं.

firing dhanbad1 22Scope News

पुलिस ने घटना स्थल से तीन खाली खोखे बरामद किया है. वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर को स्थानीय ने बताया कि काले रंग के पैशन-प्रो बाइक पर सवार दो अपराधी हाउसिंग कॉलोनी के एचआईजी प्लॉट संख्या 24 पर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए थे. फरार होने के वक्त कई राहगीरों को भी धमकाया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

goli dhn 22Scope News

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...